महनार में दो दिनों से गायब है बिजली, स्टेशन रोड जामकर प्रदर्शन
हाजीपुर, जून 6 -- महनार । सं.सू. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या - 01 खरजम्मा में लगातार दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने महनार प्रखंड कार्यालय के समीप महनार स्टेशन रोड को जामकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन रोक दिया तथा टॉयर जलाकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र का जला हुआ ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व बदला गया था, लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय कहीं और का पुराना ट्रांसफार्मर लगाकर केवल खानापूर्ति की गई। उनका कहना था कि लगाया गया ट्रांसफार्मर एक दिन भी नहीं चल सका और पुनः खराब हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.