हाजीपुर, जुलाई 28 -- छपरा में हुई हिंसा में दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों के घायल होने की घटना तथा अधिकारियों की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार के बीडीओ लगातार दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते रहे। मंगलवार को महनार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने भी काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में नियमित कार्यों का निष्पादन किया। बीडीओ ने बताया कि ग्रामीण विकास सेवा संघ, बिहार के आह्वान पर राज्यभर में यह सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। अधिकारियों की मांग है कि छपरा की घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए,अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मांगों पर सरकार शीघ्र निर्णय ले। यह भी पढ़ें- राजापाकर के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद सभी सरकारी कार्य सामान्य रूप से किए जा रहे है...