हाजीपुर, जून 24 -- महनार। सं.सू. मंगलवार की देर रात आई तेज आंधी और तूफान ने महनार नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर पड़े, जिससे रातभर और बुधवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी के कारण दर्जनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जबकि कई लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

युवाओं की तत्परता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित देशराजपुर दलित बस्ती में मंगलवार रात एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक कई घरों पर गिर पड़ा। हादसे में करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से रंजीत पासवान, संजीत पासवान, रामएकबाल पासवान, दिनेश पासवान, संजीव पासवान एवं रंजन पासवान के मकानों को भारी क्षति पहुंची। पीड़ित परिवारों ने बताया कि घरों की छतें, दीवारें, एस्बेस्टर श...