महनार में टेंट के विवाद में मारपीट, नवविवाहिता समेत तीन घायल
हाजीपुर, मई 14 -- महनार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर हट्टा पंचायत अंतर्गत मोख्तारपुर गांव में बेटी की शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब टेंट लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में नवविवाहिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। घायलों में कालेश्वर पासवान की पत्नी कांति देवी, नवविवाहित पतोह नेहा कुमारी तथा पोता मनोज कुमार शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कांति देवी और मनोज कुमार को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। बाद में कांति देवी की हालत अधिक गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.