हाजीपुर, अप्रैल 13 -- महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर दक्षिणी पंचायत के बहलोलपुर दियारा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे कई दिनों से टूटकर लटक रहे बिजली तार की चपेट में आने से गेहूं लदा एक ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पर लदा पूरा गेहूं जलकर राख हो गया,हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर जैसे ही नीचे लटके बिजली तार के संपर्क में आया,तेज चिंगारी निकली और आग लग गई। चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप: कई दिनों से टूटा था तार,नहीं हुई सुनवाई हसनपुर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश ...