महनार में चोरी के गहने खरीदने वाले ज्वेलरी कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार
हाजीपुर, मई 22 -- महनार। सं.सू. महनार में शुक्रवार को पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इससे पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। पटना पुलिस ने महनार थाना पुलिस के सहयोग से गंगा रोड स्थित 'हीरा आभूषण भंडार' में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दुकानदार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दुकान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और दिनभर बाजार में इस घटना की चर्चा होती रही। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुकान संचालक सुबोध कुमार साह एवं उनके पुत्र सन्नी कुमार को हिरासत में लेकर अपने साथ पटना ले गई। इस संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस लंबे समय से चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही थी। जांच के दौरान महनार के उक्त ज्वेलरी कारोबारी का नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। पटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.