महनार में चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 1 -- महनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार,चोरी की गई बाइक को देशराजपुर स्थित एक मोटर गैराज में मरम्मत के नाम पर रखा गया था। बाइक छोड़ने के बाद तीन दिनों तक उसका मालिक गैराज पर नहीं पहुंचा,जिससे गैराज संचालक को संदेह हुआ। संदेह होने पर गैराज संचालक ने बाइक के कागजात में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी की है। इसके बाद उसने तुरंत महनार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाना ले आई। इसके बाद गैराज संचालक की निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इशाकपुर टेक निवासी अर्जुन राय के पुत्र रंजीत राय और टांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.