महनार में गांव-गांव पहुंचा अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान
हाजीपुर, अप्रैल 19 -- महनार। संवाद सूत्र महनार अग्निशमन विभाग द्वारा रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस क्रम में लावापुर, देशराजपुर एवं जक्कोपुर में विशेष अभियान चलाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान फैक्ट्री परिसरों और कोचिंग संस्थानों में आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव, सुरक्षित निकासी और प्रारंभिक नियंत्रण के उपायों की व्यवहारिक जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने उपकरणों के उपयोग का लाइव प्रदर्शन कर लोगों को आपात स्थिति में सही तरीके अपनाने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष यादव ने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन को आपदा के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- आपदा में घबराहट नहीं, सजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.