हाजीपुर, मार्च 7 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार प्रखंड क्षेत्र के देशराजपुर गांव में किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में किसानों को मशरूम उत्पादन एवं उसके व्यवसायिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किसानों को मशरूम की खेती से स्व-रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि बिना खेत की खेती कर भी मशरूम उत्पादन के जरिए अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मशरूम के औषधीय गुणों और बाजार में इसकी मांग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार समिति के सदस्य धीरेंद्र नारायण सिंह ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम सचान एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमृतराज ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के साथ-साथ मशरूम उत्पादन की तकनीक की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.