हाजीपुर, मार्च 16 -- महनार । संवाद सूत्र महनार प्रखंड के पानापुर मक्कनपुर स्थित रामशरण राय कॉलेज परिसर में समाजसेवी व महनार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार राय की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने इफ्तार के बाद मगरीब की नमाज अदा की। आयोजन के दौरान आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामशरण राय महाविद्यालय के निदेशक संजय कुमार राय की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र होता है और इस दौरान अल्लाह से की गई दुआएं कबूल होती हैं। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ अशरफ इमाम, कॉलेज के सचिव शिव दयाल राय, पूर्व मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.