महनार में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
हाजीपुर, अप्रैल 17 -- चाचा से विवाद के दौरान हथियार लहराकर धमकी देने का आरोप डायल 112 की समझाइश के बाद फिर भड़का मामला मारपीट में कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के लावापुर डीह गांव में आपसी पारिवारिक विवाद अचानक उग्र रूप ले बैठा,जब एक युवक ने देसी कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हथियार के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान स्व.मोहन पासवान के पुत्र कालेश्वर पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसका अपने चाचा के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने देसी कट्टा निकाल लिया और आसपास मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा,जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.