महनार में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
हाजीपुर, मई 9 -- महनार। सं.सू. बिजली विभाग की ओर से निर्धारित मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को महनार क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार महनार क्षेत्र के सभी फीडरों की विद्युत सेवा रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। बताया गया है कि विद्युत लाइन एवं उपकरणों के रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य को लेकर यह अस्थायी कटौती की जा रही है। इस दौरान महनार नगर समेत विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पानी की टंकी भर लें तथा बिजली से जुड़े जरूरी कार्य समय रहते पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.