महनार में आग से बचाव के बताए उपाए
हाजीपुर, जून 13 -- महनार। सं.सू. भीषण गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए महनार अग्निशमन विभाग ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में महनार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष यादव के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न निजी अस्पतालों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाया जा सके। कृत्यानंद सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.