हाजीपुर, मार्च 2 -- पुलिस ने दोनों पास से दो पिस्टल,17 जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित सीमावर्ती इलाकों में अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े थे महनार,संवाद सूत्र। पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल,17 जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर जुनैद वार्ड संख्या एक निवासी रवि कुमार (25 वर्ष),पिता सुरेश भगत,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन के बाद उसके घर छ...