हाजीपुर, अप्रैल 21 -- महनार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 4 हजार लीटर जावा नष्ट - एसडीपीओ के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी, शराब बनाने के उपकरण भी किए गए ध्वस्त महनार। महनार अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को दियारा इलाके में व्यापक स्तर पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में महनार, देसरी एवं चांदपुरा थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। पुलिस टीम जब दियारा क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर पहुंची तो वहां अवैध रूप से शराब निर्माण का काम चल रहा था। हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही धंधे में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार हजार लीटर कच्चा जावा को मौके पर ही नष्ट कर द...