हाजीपुर, दिसम्बर 4 -- महनार । संवाद सूत्र लंबे समय से अतिक्रमण और जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहे महनार बाजार में गुरुवार को प्रशासन ने आखिरकार सख्त एक्शन की शुरुआत कर दी। चुनाव समाप्त होते ही प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि अब महनार बाजार की शीघ्र व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें बुलडोज़र भी लगाया गया। अभियान की शुरुआत अम्बेडकर चौक से की गई और थाना मोड़ तक सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण जैसे बढ़े हुए शेड, बोर्ड, टीन-पट्टी, बांस-बल्ली, ठेला और दुकानों के सामने सड़क पर फैले सामान को पूरी तरह हटाया गया। बार-बार चेतावनी और नोटिस के बावजूद नहीं हटाए गए अतिक्रमण को टीम ने मौके पर तोड़कर और हटवाकर सड़क को खाली कराया। अभियान का नेतृत्व महनार सी...