महनार में अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर घायल
हाजीपुर, मार्च 25 -- महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड झुरुखिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के पहाड़पुर विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी राजकुमार पासवान झुरुखिया से शाहपुर जाने वाली सड़क स्थित एक ईंट-चिमनी पर मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.