हाजीपुर, फरवरी 12 -- महनार। संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के दारापुर में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चमरहरा निवासी 46 वर्षीय रितेश कुमार सिंह (पिता स्व. मथुरा सिंह) की मौत हो गई। घटना शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार रितेश कुमार सिंह किसी निजी कार्य से गोरिगामा गए थे। वहां से अपने घर चमरहरा लौटने के दौरान दारापुर में विश्वनाथ राम के घर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रितेश को देखा और तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.