हाजीपुर, अप्रैल 17 -- मैराथन दौड़, कबड्डी और मॉक ड्रिल के जरिए स्कूलों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए महनार। संवाद सूत्र अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को महनार अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खेल, प्रतियोगिता और प्रशिक्षण के माध्यम से आम लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया,जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही रस्सा-कस्सी और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- मैराथन दौड़ से दिया सुरक्षा का संदेश विभागीय कर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं क...