हाजीपुर, फरवरी 25 -- महनार, संवाद सूत्र नगर परिषद महनार के सम्राट अशोक भवन में बुधवार (आज) महनार महोत्सव 2026 में सम्मानित होने के लिए मेधावी छात्र, खिलाड़ी और कलाकारों के रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन लिए जाएंगे। वर्ष 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। महनार एसडीओ नीरज कुमार और एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं में वे शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने आईआईटी-जेईई एडवांस्ड, नीट, एससीआरए, सीएलएटी, एनडीए, सीडीएस, बीपीएससी, सीएसआईआर नेट, जेआरएफ और गेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम चयन प्राप्त किया हो। इसके साथ ही मैट्रिक और इंटर में जिला/ब्लॉक स्तर के टॉपर तथा राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर महनार अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभागी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.