हाजीपुर, मार्च 9 -- महनार । संवाद सूत्र महनार महोत्सव के मंच पर अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह ने अवर निबंधक अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। बताया गया कि महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों और खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। देसरी के गाजीपुर निवासी मैराथन धावक अरुण भारती, जिन्होंने बोधगया एवं पुणे मैराथन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य भरोत्तोलन प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता चमरहरा निवासी मन्नू कुमार को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। नारायणपुर की ज्योति कुमारी तथा इशाकपुर की मुस्कान कुमारी को भी सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.