हाजीपुर, फरवरी 28 -- महनार,संवाद सूत्र। राजकीय महनार महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। आगामी 08 और 09 मार्च को स्थानीय बालक उच्च विद्यालय,महनार के मैदान में दो दिवसीय आयोजन होगा। इस बार महोत्सव को आकर्षक,जनहितकारी और शिक्षाप्रद बनाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर विशेष पहल की गई है,एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही निजी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों और दुकानों को भी प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक संस्थाएं छह मार्च तक अपराह्न दो बजे तक "पहले आओ-पहले पाओ" के आधार पर अनुमंडल कार्यालय, महनार में निर्धारित शुल्क जमा कर पंजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.