हाजीपुर, मार्च 9 -- महनार। सं.सू. महनार महोत्सव के मंच पर विभिन्न लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। मंच पर भक्ति गीतों पर कलाकार झूमते हुए लोगों को खूब झुमाया। पटना के डांस ग्रुप ने 'अघोरियों के नाथ है भोले शिव शंकर भंडारी', 'शंकर का डमरू बाजे रे दुखों का साये भागे रे', 'होली खेले मशाने में काशी में खेले घाट में खेले' जैसे गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया। कलाकारों ने शिव का रूप धरकर भगवान शिव के चित्र का सजीव प्रदर्शन किया। वहीं महिला ग्रुप ने भगवान भोले के पूजन का शानदार दृश्य प्रस्तुत किया। शिव तांडव नृत्य के दौरान पूरा महोत्सव पंडाल शिव के रंग में रंगा नजर आया और दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही नृत्यांगना आतिशी झा ने 'कहंवा गइल लड़कयां हो', 'तोहार दूल्हा हो तोहार दूल्हा, सांवर सांवर सुरतिया तोह...