हाजीपुर, मार्च 9 -- महनार । संवाद सूत्र। राजकीय महनार महोत्सव 2026 के मंच पर पहले दिन ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इंडियन आइडल प्रतिभागी रितिका राज ने देर रात तक गीत-संगीत की रसधारा बहाई। लोग उस रसधारा में गोते लगाते रहे। महोत्सव के पहले दिन के आखिरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल प्रतिभागी रितिका राज और उनकी टीम ने हिंदी, भोजपुरी एवं मैथिली गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने 'ये हो पहुंनवा राखो,'छाप तिलक सब छीनी रे, तोसे नैना मिलाइके', 'कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया', 'लाया बारात लाया', 'आजु मिथिला नगरिया कमाल सखियां', 'मुझे क्या बेचेगा रुपया' जैसे गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं उनकी टीम ने "ओ मेरे दिल के चैन, चैन आये मेरे दिल को दुआ कीजिये" जैसे गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.