हाजीपुर, फरवरी 28 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार नगर परिषद परिवार की ओर से प्रखंड परिसर स्थित सम्राट अशोक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के सभापति, उपसभापति, वार्ड पार्षदों एवं कर्मियों ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभापति रमेश कुमार राय ने कहा कि होली रंगों के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली को शांति और आपसी प्रेम के साथ मनाएं तथा पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने भी सभी पार्षदों,पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर बल दिया। समारोह के दौरान सभापति रमेश कुमार राय,उपसभापति लैला देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.