हाजीपुर, फरवरी 16 -- महनार । संवाद सूत्र 13 फरवरी की रात महनार बाजार में दवा व्यवसायी अविनाश कुमार से हथियार के बल पर लगभग एक लाख रुपये की लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। घटना के बाद से व्यवसायियों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त था, लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस लूट कांड का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मिलकर तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान की। टीम ने देसरी थाना क्षेत्र से सुल्तानपुर निवासी आदित्य ठाकुर, पिता राजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1,14,690 रुपये नकद, लूट में प्रयुक्त बाइक, काला गमछा, दो मोबाइल, चांदी का सिक्का, तथा सोने-चांदी की अंगूठियां बरामद की गईं। एसडीपीओ ने बताया कि आदित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.