हाजीपुर, अप्रैल 24 -- महनार डकैती कांड के उद्भेदन में जुटी पुलिस - एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर विशेष टीमों की छापेमारी जारी - तकनीकी व आसूचना के आधार पर जांच, जल्द खुलासे का दावा महनार। महनार थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड के उद्भेदन को लेकर वैशाली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर गठित विशेष टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच में महनार थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई एवं तकनीकी टीम को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- महनार में डकैती के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों का उबाल, प्रदर्शन पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध मो...