हाजीपुर, मार्च 8 -- महनार। सं.सू. महनार महोत्सव का रंगारंग आगाज महनार गीत के साथ रविवार को हुआ। आगत अतिथियों का स्वागत गीत से किया गया। महनार गीत 'वैशाली का कण्ठहार यह अनुमंडल महनार है'की प्रस्तुति पूर्व जिला पार्षद और लोक गायक अविनाश राय ने दी। महनार गीत की मधुर स्वर लहरियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही गीत के माध्यम से लोगों को महनार की विरासत से भी परिचित कराया गया। उनके साथ हारमोनियम पर संगीतकार श्रीलाल पाठक एवं तबला पर अवधेश सिंह ने संगत की, जिससे प्रस्तुति और भी आकर्षक बन गई। वहीं स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत से अभिनंदन किया। लोगों का स्वागत 'मंगलमय दिन आज है, अतिथिगण आएल'गीत से किया गया। इस दौरान विद्या निकेतन स्कूल की छात्राओं तान्या सिंह, आयुषी कुमारी, पायल कुमारी, श्रेया वर्मा, नन्दिनी कुमारी, कनिष्का एवं प्रियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.