हाजीपुर, जून 2 -- महनार। सं.सू. नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या-1 स्थित खरजम्मा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली नहीं रहने से परेशान लोगों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा।

प्रदर्शन का कारण आक्रोशित उपभोक्ताओं ने महनार प्रखंड कार्यालय के सामने बांस-बल्ला लगाकर स्टेशन रोड को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई, खाना बनाने समेत अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली विभाग की लापरवाही स्था...