हाजीपुर, अप्रैल 9 -- महनार। सं.सू. महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत निवासी कुमार शुभम् ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर केंद्रीय एक्साइज इंस्पेक्टर पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही चयन की खबर गांव पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। शुभम् स्व. संजय कुमार सिंह के पुत्र हैं। वर्ष 2013 में पिता के निधन के बाद परिवार पर संकट आ गया, लेकिन शुभम् ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चमरहरा मध्य विद्यालय एवं जगदीश हाईस्कूल से पूरी की, इसके बाद इंटरमीडिएट और बीए की पढ़ाई करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद दूसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता हासिल हुई। शुभम बताते हैं कि पिता की मृ...