हाजीपुर, अप्रैल 3 -- महनार। सं.सू. नगर परिषद क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महनार बालक के मेधावी छात्र-छात्राओं ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी प्रतिभा और परिश्रम में किसी से कम नहीं हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में कुशल शैक्षणिक प्रबंधन, शिक्षकों द्वारा कराई गई नियमित तैयारी और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने अनुकरणीय प्रदर्शन कर मिसाल पेश की है। सफल विद्यार्थियों में सोनाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.