हाजीपुर, जून 21 -- 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के परिणाम में महनार के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। महनार नगर परिषद क्षेत्र के गांछी टोला, फतेहपुर कमाली गांव की बेटी लक्ष्मी प्रसाद सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुई हैं,जबकि महनार प्रखंड के वासुदेवपुर चंदेल गांव निवासी किशन चंद्रायण ने 484 वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी रिजल्ट में जिले के अभ्यर्थियों ने मारी बाजीसफलता की प्रेरणा लक्ष्मी प्रसाद वर्तमान में बिहार विशेष शस्त्र पुलिस बल (बीएसएपी)-06, मुजफ्फरपुर में आशु सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह स्व. बिंदेश्वर प्रसाद राय (भूतपूर्व वार्ड पार्षद एवं अमीन साहब) की पोती, सुमन कुमार यादव की पुत्री तथा स्व.रबीता देवी की बेटी हैं। कठि...