हाजीपुर, जून 22 -- महनार। सं.सू. 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर महनार अनुमंडल का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, पौधा एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई। यह भी पढ़ें- महनार की प्रतिभाओं को एसडीपीओ ने किया सम्मानितसम्मानित प्रतिभागियों सम्मानित होने वालों में देशरी प्रखंड के उफरौल निवासी एवं राजस्व अधिकारी पद पर चयनित सौरभ कुमार, नगर परिषद महनार के फतेहपुर कमाली निवासी एवं सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित लक्ष्मी प्रसाद शामिल थे। सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि ...