हाजीपुर, मार्च 25 -- महनार। सं.सू. क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आवासीय विद्यालयों की रसोई व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। खासकर छात्राओं के रहने वाले विद्यालयों में भोजन की नियमित व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता मानी जाती है। इसी क्रम में महनार प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रसोई व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यालय में रसोई गैस की उपलब्धता बनी हुई है और छात्राओं के लिए नियमित रूप से भोजन तैयार किया जा रहा है। छात्राएं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं तथा उन्हें तय समय पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। गैस सिलिंडर की उपलब्धता पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि...