हाजीपुर, अगस्त 25 -- महनार के राम प्रसाद सिंह महाविद्यालय (आरपीएस कॉलेज) के सभागार में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के उद्घाटन के अवसर पर विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के विद्यार्थी सहयोग शिविर की नोडल पदाधिकारी सह महनार प्रखंड की राजस्व अधिकारी पूजा राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने की। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार की यह योजना छात्रहित में महत्वपूर्ण है। वहीं,राजस्व अधिकारी पूजा राय ने विद्यार्थियों को योजना और शिविर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी स...