महनार : आरपीएस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- महनार प्रखंड स्थित आरपीएस कॉलेज चकेयाज में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद यादव के साथ नगर मंत्री सनी गुप्ता,किशन कुमार,रोहित सिंह,युवराज सिंह आदि ने मंत्री से मिलकर छात्र हित में कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कॉलेज में आसपास के तीन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। स्नातक के बाद पीजी की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को दूर जाना पड़ता है। इससे आवागमन और आर्थिक खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। खासकर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अधिक परेशानी होती है। पीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.