हाजीपुर, सितम्बर 5 -- मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरपीएस कॉलेज,चकेयाज महनार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन,आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। खेल पदाधिकारी डॉ.अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में शतरंज,कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खेल मैदान में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा। आयोजन में सभी शिक्षकगण,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योग...