खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थानान्तर्गत महद्दीपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित आदर्श टोला महद्दीपुर में आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भगवती स्थान के समीप वर्षों से उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायत राज महद्दीपुर एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया। नव स्वरूप में सजे इस कुएं को एक बार फिर गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ दिया गया। जीर्णोद्धार के उपरांत ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कुएं का विवाह' भी संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और मंगल गीतों के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया, जिससे वातावरण श्रद्धा और उल्लास से गूंज उठा। शनिवार की रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.