खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में शनिवार की मध्यरात्रि चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दान पेटी से लाखों रुपये की राशि पार कर दी। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सोमवार कोघटना के 48 घंटे बाद भी पसराहा पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटी व फुटेज में चोर बड़ी ही बेफिक्री के साथ दानपेटी का कुंडी तोड़कर नोटों के बंडल निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मंदिर के पुजारी प्रकाश ठाकुर के आवेदन पर पसराहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि दानपेटी मंदिर के मुख्य द्वार पर रखी गई थी। राजकीय मेला के सफल आयोजन के बाद मंदिर कमेटी इस पेटी को खोलकर दान राशि का हिसाब-किताब करने की योजना बना रही थी, लेकिन उससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.