महदेवा नानकार में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर
संतकबीरनगर, जून 6 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरब्यास चौकी अंतर्गत महदेवा नानकार गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक चौरसिया पुत्र चन्दे चौरसिया पर गांव के ही तीन लोगों समेत 10 से 12 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों के अनुसार, करहना गांव के पास आरोपितों ने अभिषेक को घेरकर मारपीट की। हमले में घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा में भर्ती कराया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल के पिता संजय चौरसिया ने धर्मसिंहवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि गांव के युवकों ने चार पांच दिन पहले मारने की धमकी दी थी। प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.