मधुबनी, मई 31 -- लदनियां। गर्मी छुट्टी होते ही रविवार को महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय में नामांकित वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों को दरभंगा स्थित तारामंडल ले जाया गया। बस पर पहुंचे इस परिभ्रमण दल में 62 छात्र शामिल थे। राजकीय सम्मान प्राप्त विज्ञान शिक्षक सह एचएम प्रेमनाथ गोसाई ने तारामंडल में दिखाए गए खगोलीय परिदृश्य के वैज्ञानिक तथ्यों से छात्रों को अवगत कराया। छात्रों के साथ शिक्षक अरुण कुमार, भोगेंद्र सिंह व कैलाश सिंह भी उपस्थित थे। छात्रों को इस बाबत खुश देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...