मधुबनी, मार्च 19 -- लदनियां,निज संवाददाता। उत्कृष्ट मध्यविद्यालय महथा के छात्र नैतिक कुमार को बिहार स्थापना दिवस पर आयोजित गणित ओलंपियाड में तीसरा स्थान मिला है। गणित ओलंपियाड क्विज, पेंटिंग आदि विधाओं का आयोजन मधुबनी स्थित टाउन हॉल में किया गया था। नैतिक कुमार ने उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। वर्ग आठ के छात्र की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ गोसाई, शिक्षक जीबछ कामत, सत्येन्द्र कुमार, शिबू राम, अरुण चौधरी, भोगेन्द्र सिंह, पूनम कुमारी, रेणु कुमारी, नीतू कुमारी, अल्पना कुमारी आदि ने प्रसन्नता प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.