मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। होली पर्व को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, इसका रंग भी बाजारों में दिखने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में होली की रौनक छा गई है। इस साल होली के सामान की कीमत गत वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। हर्बल रंग, गुलाल- अबीर, पिचकारी और टोपी से लेकर होली के कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है। होली पर्व पर खरीदारी के लिए बाजार सजकर तैयार है। लोग बहनों के यहां कोथली देने के लिए दी जाती है, जिसके लिए लोग बाजारों से सामान खरीदकर लाते हैं। इन दिनों बाजारों में सामान के खरीदारों की काफी भीड़ है। होली का पर्व दो मार्च को मनाया जा रहा है। होली पर्व पर लोग बहनों के यहां कोथली (सिंधारा) देते हैं। कोथली में कपड़े, होली का सामान, जिसमें होली हार, बच्चों की पिचकारी, रंग, गुलाल,...