मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- तरुण पाल मुजफ्फरनगर। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के विद्यालय प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे निकल रहे हैं। स्वच्छ व हरित विद्यालय योजना के अंतर्गत जिले के आठ विद्यालयों का चयन जनपद स्तर पर किया गया है। इनमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालय शामिल हैं। चयनित विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कर शासन को लखनऊ भेज दी गई है। अब इन विद्यालयों का मूल्यांकन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जिसके बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पुरस्कार मिलेगा। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गुणवत्ता व पढ़ाई के साथ पर्यावरण को बेहतर करने में प्रतिस्पर्धा शुरू कराई है। इस योजना का नोडल अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है। विभाग ने पिछले कुछ महीनों में स्वच्छ व हरित विद्यालय की श्रेणी में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.