मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर छह साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया है। कोर्ट ने पेश नहीं होने पर उसे मफरूर घोषित कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार इनामी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अमरजीत निवासी गांव मखियाली थाना नई मण्डी, हाल निवासी अमित विहार कूकड़ा थाना नई मण्डी के खिलाफ नई मंडी थाने पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट से जमानत के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसके गैर जमानती वारंट जारी किए, लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। वर्ष 2020 में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उसे मफरूर घोषित कर दिया। उसके बाद फरार अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.