महत्वपूर्ण... एक करोड़ की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार एक करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मुजफ्फरनगर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर पेपर मिल के पूर्व कंसलटेंट डायरेक्टर से एक करोड़ से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने एक बैंक खाते में 23 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। गिरफ्तार आरोपी से मोबाइल भी बरामद किया गया है।
आरोपियों की पहचान एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने बताया कि दिशा पेपर मिल के पूर्व कंसलटेंट डायरेक्टर दिनेश चंद शर्मा को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। रिक्वेस्ट भेजने वाले ने अपना नाम गीतिका कपूर उर्फ जीजी बताया। बातचीत के दौरान महिला ने विश्वास बनाकर वादी से ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम निवेश के लिए प्रेरित किया था। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.