मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- बुढ़ाना। कस्बे में तहसील के पीछे एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। कस्बे में वीर इन्क्लेव कालोनी के सामने बस्ती के युवाओं ने कसरत करने के लिए खम्बों से ऊंचाई पर बांस बांध रखा है। सुबह जब युवक कसरत करने के लिए आए, तो उन्होंने बांस पर एक युवक का शव लटके हुआ देखा। युवक भागकर वापस बस्ती में आए और लोगों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में मामला आग की तरह फैल गया और पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराई। शव की पहचान बस्ती के ही 19 वर्षीय अफसर उर्फ निन्ना पुत्र नियामत अंसारी के रुप में हुई। मृतक का परिवार बड़ौत रोड पर स्थित भट्टे पर मजदूरी करने गया हुआ था। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.