मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। इस समय यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 12 मार्च को समाप्त होगी। ऐसे में बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केन्द्र के बाहर छात्राओं ने जमकर होली का अबीर-गुलाल उड़ाया। इतना ही नहीं एक-दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए जमकर मस्ती की। बुधवार को जब सुबह की पाली की यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई तो छात्राएं एक साथ गांधी कालोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कालेज के बाहर जमकर गुलाल और अबीर उड़ाया। छात्राओं ने अपने साथी-संगियों के साथ होली खेली। होली का उत्साह अलग ही देखने को मिला। सभी छात्राएं एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.