महत्वपूर्ण रेलवे गुमटियों पर लगे एआई वाले सीसीटीवी कैमरे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली महत्वपूर्ण रेलवे गुमटियों पर एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से अब रेलवे गुमटी और उसके स्टेट रोड के यातायात की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटनाओं को रोकने और गेटमैन की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। पहले चरण में मुजफ्फरपुर के गोबरसही, रामदयालुनगर सहित अन्य व्यस्त रेलवे गुमटियों पर हाई रेजोल्यूशन एआई कैमरे लगाए गए हैं。
कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग बताया गया है कि सभी कैमरों को रेलवे के डिवीजनल कार्यालय और संबंधित नजदीकी स्टेशन के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इससे अधिकारी अब कार्यालय में बैठकर ही गुमटी पर हो रही गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग कर सकेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.