हाथरस, फरवरी 26 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निरंतर जारी हैं। बुधवार को हाईस्कूल की विज्ञान तथा इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई। महत्वपूर्ण परीक्षा होने पर दोनों पालियों में उड़न दस्ते परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी करते हुए नजर आए। उड़न दस्तों के निशाने पर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र रहे। बोर्ड परीक्षा के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगाहें अधिकारियों की लगी हुई है। इन परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। जिससे कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा सके। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा में उड़न दस्तों को विशेष दिशा निर्देश दिए जाते हैं। परीक्षाओं का आगाज हुए कई दिन बीत चुके है,लेकिन अभी तक किसी भी परीक्षा में नकल करते हुए कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.